नाबालिग से 5 लड़कों ने किया दुष्कर्म, जहर पिला कर हत्या की कोशिश; लड़की की हालत नाजुक

क्राइम ब्रेकिंग

वैशाली

वैशाली से  एक नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों ने बलात्कार किया।  फिर उसे कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश की ।पीड़िता की हालत गंभीर है। बेहोशी की हालत में पीएचसी से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना बीती देर रात की है। बलिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की अपनी दादी के साथ रहती है। उसके माता-पिता काम के सिलसिले में पटना रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर मनचलों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या करने की नियत से खेती में काम आने वाला कीटनाशक जहर पिला दिया।

परिजनों से मिली सूचना के मुताबिक रात को लड़की घर के बाहर शौच के लिए निकली।  इसी दौरान घात लगाए लड़कों ने मुंह दबाकर उसे उठा लिया। वहां से उसे घर के पीछे खेत की और ले गए। एक आम के बगीचे में पांचों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की ने जब शोर मचाना शुरू किया तो हत्या करने की नियत से उसे जहर पिला दिया।

जैसे तैसे अपने घर पहुंचीं और दादी को पूरी बात बताई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। दादी ने आसपास के लोगों को बुलाया। आनन-फानन में उसे पीएचसी ले गई ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल के रेफर कर दिया ।

डॉक्टर के सूचना पर पुलिस की टीम पीएचसी में पहुंच गई। जहां से पुलिस खुद उसे सदर अस्पताल ले गई। पीड़िता अभी भी अर्ध बेहोशी की हालत में है।  उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इधर बालीगांव थाना पुलिस ने कहा है कि अस्पताल में पीड़िता को इलाज के दौरान पूरी सुरक्षा दी जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कांड के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *