भाजपा अब देश में बची कहां, काहे की राष्ट्रीय पार्टी; कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बोले तेजस्वी

ब्रेकिंग राजनीति

पटना

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि भाजपा अब देश में बची कहां है, काहे की राष्ट्रीय पार्टी। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा अब देश में बची कहाँ, काहे की राष्ट्रीय पार्टी…..जनता सब देख रही है, बिहार ने जब से भाजपा को सत्ता से भगाया है तब से राज्य दर राज्य इनका पूरे देश से सफ़ाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि ……अभी आगे आगे देखिए क्या क्या होता है…।

उपमुख्यमंत्री ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को लेकर …कर्नाटक की जनता को बधाई दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक वीडियो भी जारी कर कहा कि कर्नाटक की जनता ने देश व राज्य के हालात को देखते हुए सरकार को चुना है। उन्होंने कहा कि सब लोग जान रहे थे कि पहले जो कर्नाटक की सरकार थी, कैसे गिरी। मैंने पहले ही कहा था कि बजरंगबली नाराज है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा है कहां, मध्य भारत में भाजपा असंवैधानिक रूप से और चोरी कर के है। उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश में कैसे भाजपा सरकार में आयी, महाराष्ट्र में कैसे आयी। बिहार, बंगाल व झारखंड में है ही नहीं। एकाध जगह है भी तो वो सारे चुनाव भाजपा हारेगी। उत्तर भारत में हरियाणा में भी भाजपा निश्चित हारेगी। जनता सब देख रही है कि देश में क्या हालात है। यह हार भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही हार नहीं है। यह पूंजीवादी लोग हैं और जिस प्रकार से इनके जांच एजेंसियां है इनके जितने भी एलायंस पार्टनर हैं सभी की हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *