बिहार में रफ्तार का कहरः अनियंत्रित हाईवा ने 4 महिलाओं को कुचला, दो की दर्दनाक मौत; सड़क जाम कर हंगामा

क्राइम ब्रेकिंग

भागलपुर

भागलपुर में अनियंत्रित हाईवा ने चार महिलाओं को कुचल दिया। इसमें दो की दर्दनाक मौत हो गई तो दो महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा सुल्तानगंज थानाक्षेत्र में गनगनिया के पास हुआ।  घटना मंगलवार सुबह करीब पांच बजे की है। सभी महिलाएं सुबह में टहल रही थी। तभी ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एक घंटा तक एनएच 80 को जाम किया।

दुर्घटना की शिकार महिलाओं की पहचान हो गई है। मृतका सरस्वती देवी और सविता देवी आपस में गोतनी थी। दोनों गनगनिया की रहने वाली थी। रूपा कुमारी और पूजा देवी घायल है। परिजनों ने बताया कि रूपा कुमारी झाझा के कोरवाडीह की रहने वाली है। वह एक समारोह में शामिल होने के लिए बहन के यहां गनगनिया आयी है। सुबह में चारों महिलाएं टहलने के लिए सुबह में घर से निकली थी। टहलने के दौरान सड़क परपीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही दोनों घायल महिलाओं ने दम तोड़ दिया। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बरियारपुर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक भी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सबने मिलकर रोड जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटा से ज्यादा समय तक आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों की ओर से मुआवजे की मांग की गयी। पुलिस ने समझा मना कर सड़क जाम हटाया। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि मृतक के ससुर के बयान पर ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *