आसमान छू रहा सोना

ब्रेकिंग देश

पटना
वैश्विक बैंकिंग संकट का असर सोने के भावों को आसमान पर पहुंचा रहा है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि अब सोना 61 हजार पहुंचने के करीब है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 12:40 बजे भाव 60,100 प्रति 10 ग्राम तक चला गया है।

वहीं आरटीजीएस (बिल और जीएसटी) भाव 61,700 तक चला गया है। वहीं मार्केट में डिस्काउंट पर सोना 58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है। 2023/24 में सोने का भाव MCX पे 62,500 से 67,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने की संभावना है। अमेरिका में ब्याज दरें 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में घटना शुरू हो जाएंगी । ऐसा होने पर सोने का भाव बढ़ेगा। 22 मार्च को फेडरल बैंक ब्याज को घटाने या बढ़ाने का निर्णय लेगी। यदि ब्याज बढ़ाते हैं, तो सोने के भाव में दबाव आएगा। ये सोना और चांदी खरीदने के लिए अच्छा मौका होगा। ब्याज दर घटती है, तो सोने और चांदी बढ़ जाएगा।

एमसीएक्स पर चांदी अपने पिछले कई बार लगे हाई 72/73/74 हजार रुपये किलो के भाव को तोड़कर रुकती है आने वाले महीनों में, तो यह भाव 2024 में 90 हजार से 1 लाख रुपये किलो तक पहुंच सकती है। 2011 में आर्थिक संकट आया था। तब चांदी का भाव 73 से 74 हजार रुपये किलो हो गया था। तब से अब तक चांदी ने 5 बार अपने उच्च स्तर को तोड़ने का प्रयास किया था। जानकारों का मानना है कि ब्याज दरें गिरेंगी, तो 74 हजार रुपये किलो के भाव को तोड़ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *