बिहार में एएनएम की बहाली अब लिखित परीक्षा से होगी, नीतीश कैबिनेट का फैसला

देश ब्रेकिंग

पटना

बिहार में एएनएम यानी ऑक्जीलियरी नर्स मिडवाइफ की बहाली अब लिखित परीक्षा के जरिए होगी। साथ ही एएनएम नर्सों का संवर्ग अब राज्य स्तर पर होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अब तक एएनएम का संवर्ग जिलास्तर पर होता था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है।

बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक एएनएम की नियुक्ति अंकों और काउंसलिंग के आधार पर होती थी। मगर अब नियमों में बदलाव किया गया है। राज्य कैबिनेट ने बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) संवर्क नियमावली 2018 को निरस्त करते हुए बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियमावली 2023 को लागू करने की मंजूरी दी है।

एएनएम के 11 हजार पदों पर लिखित परीक्षा के बिना होगी भर्ती
बता दें कि बिहार में करीब 11 हजार पदों पर एएनएम की नियुक्ति होने वाली है। भर्ती की अधियाचना तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई है। हालांकि, इस भर्ती पर लिखित परीक्षा का नियम लागू नहीं होगा। भविष्य में जो भी नियुक्तियां होंगी, वो लिखित परीक्षा के आधार पर कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *