नई दिल्ली:MP,छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में BJP की जीत,तेलंगाना में CONG की जीत।

देश ब्रेकिंग राजनीति

 

नई दिल्ली:

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की मतगणना संपन्‍न हो गई है। भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है, जबकि कांग्रेस ने तेलंगाना में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। मिजोरम विधानसभा के लिए मतगणना आज हो रही है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कुल 199 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटें, कांग्रेस ने 69 सीटें, भारत आदिवासी पार्टी ने 3 और बहुजन समाज पार्टी ने 2 सीटें और राष्ट्रीय लोक दल और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 1-1 सीट जीती। 8 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे। सरदारपुरा सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जीते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पार्टी नेता सचिन पायलट और शांति धारीवाल ने अपनी अपनी सीटें जीत ली हैं। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन सीट जीत ली है। 

https://www.insurejoy.com/bike-insurance

7 बीजेपी सांसदों में से 4 सांसद राज्यवर्धन राठौड़, दीया कुमारी, महंत बालकनाथ और किरोड़ी लाल मीणा जीत गए हैं, जबकि देवजी पटेल, नरेंद्र कुमार और भागीरथ चौधरी हार गए हैं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अशोक गहलोत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विनम्रतापूर्वक जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और नई सरकार को बधाई देते हैं।

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की जीत है।

https://www.insurejoy.com/Health/best-health-insurance-plans-2.html?utm_source=NCA_Mkt&utm_medium=NEW&utm_term=NEWS&utm_campaign=Compare+Best+Health+Insurance+Plans” target=”_blank

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 163 सीटें जीतकर राज्य विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 66 सीटों पर जीत हासिल की। एक सीट अन्‍य के खाते में गई है।

पिछले दो दशकों में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2003 में जब भाजपा पहली बार सत्ता में आई थी तो उसे 42 दशमलव 5 प्रतिशत वोट मिले थे। 2008 में पार्टी को 37 दशमलव 6 प्रतिशत और 2013 में 44 दशमलव 9 प्रतिशत वोट मिले थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से रिकॉर्ड एक लाख 5 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते हैं। श्री चौहान ने इस बंपर जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी और लाड़ली बहना का आभार व्‍यक्‍त किया ।

https://www.insurejoy.com/Investment/Investment-plans.html?utm_source=NCA_Mkt&utm_medium=NEW&utm_term=NEWS&utm_campaign=Investment%20Plans” target=”_blank

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पांच साल बाद फिर से सत्ता में आ रही है। पार्टी ने 54 सीटों पर जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं। भूपेश बघेल सरकार के नौ मंत्री चुनाव हार गए, जबकि केवल तीन मौजूदा मंत्री ही जीतने में सफल रहे।

निवर्तमान मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल पाटन सीट से 19 हजार से अधिक वोटों से जीते, लेकिन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से अपनी सीट हार गए। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन और नीलकंठ टेकाम जीत गए हैं। रायपुर पहुंचे पर पार्टी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने राज्य के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस नेता और पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ के नतीजों की समीक्षा करेगी। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए भाजपा को बधाई दी।

निवर्तमान मुख्यमंत्री बघेल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करके उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

https://www.insurejoy.com/car-insurance

तेलंगाना में राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार बनने तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा है।

राज्‍य में कांग्रेस ने 119 में से 64 सीटों पर जीत हासिल की है। जीत की हैट्रिक की उम्मीद कर रही सत्तारूढ़ बीआरएस को केवल 39 सीटें मिली हैं। भाजपा आठ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। एआईएमआईएम ने 7 सीटें जीती हैं। सीपीआई को एक सीट मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *