दिल्ली में श्रद्धा की तरह अब किसका कत्ल, मिली टुकड़ों में कटी लड़की की लाश

क्राइम ब्रेकिंग

नई दिल्ली

दिल्ली में श्रद्धा की तरह एक और कत्ल हुआ है। गीता कॉलोनी में फ्लाइओवर के पास एक लाश कई टुकड़ों में बंटी मिली है। शव के टुकड़े दो बैग में बांधकर फेंके गए हैं। लंबे बालों की वजह से पुलिस मान रही है कि यह किसी महिला का शव हो सकता है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को लाश के टुकड़े मिलने की सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। आसपास के इलाके में लापता महिलाओं को लेकर पता लगाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल भी की जा रही है।

सेंट्रल रेंज के ज्वॉइंट सीपी परमादित्य ने कहा कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक शव मिला है। शव 2 बैग में है, एक में सर और दूसरे में शरीर के दूसरे टुकड़े हैं। लंबे बालों से लग रहा है कि शव महिला का है। शव विघटित है। यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि शव महिला का है या पुरुष का। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव के टुकड़े दो काले रंग की पॉलिथिन में बंद थे। दोनों पॉलिथिन एक दूसरे से कुछ दूरी पर मिले हैं।

माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में किसी ने शव के टुकड़ों को यहां आकर फेंका है। समझा जा रहा है कि घटना को कहीं और अंजाम दिया गया है। कत्ल करने के बाद शव को टुकड़ों में बांटा गया और फिर गीता कॉलोनी के फ्लाओवर के पास आकर ठिकाने लगा दिया गया। पिछले साल दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में श्रद्धा की इसी तरह हत्या करके टुकड़ों में बांटकर उसे शव को ठिकाने लगा दिया गया था। श्रद्धा के प्रेमी आफताब को गिरफ्तार किया गया था। आफताब अभी जेल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *