5 दिनों तक गर्मी से छूटेगा पसीना, 40 डिग्री पार कर सकता है पारा; आज कैसा रहेगा मौसम?

देश ब्रेकिंग

पटना

बिहार में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां नहीं होंगी। आज मंगलवार को सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़क धूप निकली है। राज्य में इन 5 दिनों  हाई टेंपरेचर  चिल्लाती गर्मी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग में लोगों को तेज धूप से बचने की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम की तल्खी दिखेगी। पछुआ के प्रभाव से कुछ जिलों में उष्ण लहर जैसे हालात बनेंगे। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अभी किसी भी जिले के लिये कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार को पटना समेत राज्य के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 2.1 डिग्री वृद्धि के साथ पटना का तापमान 40.1 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण पूर्व गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है। वातावरण में आर्द्रता अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आएगी। अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि प्रदेश में हीट वेव (लू) को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 सबसे अधिक गर्म रहा औरंगाबाद

सोमवार को  पटना में तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़त हुई। इससे पहले रविवार को पटना में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को बढ़कर 40.1 डिग्री तापमान हो गया। राज्य भर में रविवार को एक जिला औरंगाबाद  में पारा 40 डिग्री से ऊपर गया।  लेकिन सोमवार को छह जिलों में तापमान  40 डिग्री से ऊपर रहा। औरंगाबाद में  सबसे अधिक  41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नोट किया गया ।  गया में 40.3, डेहरी में 40.4 डिग्री और पटना के साथ नालंदा में भी 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  बेगूसराय में 35.3 डिग्री सेल्सियस  के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *