मुखिया की भतीजी की शादी में फायरिंग, युवती की मौत; दिन में सरकार फरमान- रात में उड़ी धज्जियां

क्राइम ब्रेकिंग

जमुई

जमुई में हर्ष फायरिंग में एक युवती की जान चली गई। सोमवार की देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव में समधी मिलन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवती के सिर में गोली लगने से यूवती की मौके पर मौत हो गई। गई। मौत के बाद कोहराम मच गया। गोली चलाने वाला शख्स मौके से फरार हो गया। पुलिस छानबीन कर रही है। सोमवार को ही पुलिस मुख्यालय ने हर्ष फायरिंग को लेकर बड़ा फरमान जारी किया था। इसे गंभीर अपराध बताते हुए हथियार का लाइसेंस रद्द कर देने की बात कही गई थी। दिन में जारी फरमान की रात में धज्जियां उड़ा दी गई।

मृतक युवती की पहचान मिर्चा गांव निवासी रविंद्र राम की पुत्री सोनम कुमारी 18 बर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मिर्चा पाठक चक पंचायत की मुखिया जया देवी की भतीजी की शादी था।  खरूई  बरियारपुर गांव से मिर्चा गांव में बारात आई थी। शादी समारोह में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन, समधी मिलन समारोह के दौरान कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी क्रम में एक गोली युवती के सिर में लग गई।

सिर में गोली लगने से सोनम की  मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती को जानबूझकर साजिश के तहत गोली मारी गई है। परिजन ने गोली मारने का आरोप टाउन थाना क्षेत्र के विट्ठल पुर गांव निवासी अमित कुमार पर लगाया है। वही घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर शव को मिर्चा मोड़ के पास रखकर एनएच 333ए सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग को सड़क जाम कर दिया। इस दौरान काफी देर तक लोगों ने हंगामा करते रहे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, थाना अध्यक्ष विजय कुमार, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, मकसूद खान एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी जामा स्थल पर पहुंचे। सिकंदरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। परिजनों को आश्वासन देते हुए बहुत जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी करने की बात कह कर जाम को हटवाया गया।

पुलिस के द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। युवती की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। उधर शादी समारोह में भी इस दर्दनाक घटना से मातम पसर गया है।  सिकंदरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल  पोस्टमार्टम कराया रहा है। इलाके में तनाव है जिसे देखते हुए पुलिस चौकस है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *