बीजेपी को बिहार से सबसे अधिक खतरा, इसलिए किया जा रहा टारगेट; तेजस्वी का दावा

ब्रेकिंग राजनीति

पटना

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी को सबसे ज्यादा बिहार से खतरा है, इसलिए बिहार को टारगेट किया जा रहा है। तमिलनाडु के सवाल पर झूठी खबरें चलायी गयी, फिर बिहारशरीफ व सासाराम में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ये लोग झूठ बोलने के मैनुफैक्चरर, डिस्ट्रीब्यूटर व रिटेलर हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सारे केंद्रीय एजेंसियों पर कब्जा कर लिया गया है उसी के अनुसार खबरें प्रचारित की जा रही है। आंबेडकरवादियों व समाजवादियों पर लगातार प्रहार हो रहा है, क्षेत्रीय दलों को समाप्त करने की साजिश चल रही है। इतिहास को बदला जा रहा है।

तेजस्वी यादव बुधवार को प्रदेश राजद मुख्यालय में तीन दिवसीय आंबेदकर परिचर्चाके समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि विचारधारा की अलग शक्ति होती है, इसके बल पर ही हम लड़ते रहे हैं और सफल हुए हैं। कई राज्यों में सरकारें गिरा दी गयी है लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर हमलोगों ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। अभी लड़ाई लंबी है। मुख्यमंत्री ने समान सोच के साथियों को एकजुट करने की दिशा में पहल किया है,इसका काफी सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

सूबे के डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले भी पार्टी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं लेकिन पहली बार चयनित लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। जो अन्य लोगों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि जितने भी प्रतिभागी प्रशिक्षण में विपरीत मौसम के बावजूद शामिल हुए उनकी तारीफ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद भी कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को गांव-गांव तक ले जाना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *