दर्दनाक मौतः प्रवासी बिहारी परिवार के चार बच्चे जिंदा जलकर मरे, हिमाचल के ऊना में हादसा

Uncategorized

पटना

बिहार के चार बच्चों की हिमाचल में जिंदा जल कर मौत हो गई। सभी बच्चे दरभंगा के रहने वाले थे। उनकी उम्र 6 साल से 17 साल के बीच बताई जा रही है। बुधवार की रात ऊना में यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊना के उपमंडल अंब में बुधवार रात 12 बजे के करीब अगलगी की घटना हुई जिसमें चारों बच्चे चल गए।

जानकारी के मुताबिक दरभंगा जिले के नंदा पुरी गांव के रहने वाले भदेश्वर दास, काली दास, रमेश दास का परिवार ऊना के अंब में काम के सिलसिले में जाकर रहता था। बुधवार की देर रात उनकी झोपड़ियों में आग लग गई। अगलगी की घटना में  4 बच्चे बुरी तरह से झुसल गए। जिसमें उन चारों बच्चों की जान चली गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पदाधिकारी आशीष पठानिया ने घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों में तीन सगे भाई बहन ही हैं।  मृतकों की पहचान बिहार के दरभंगा जिला के रहने वाले रमेश दास के 6 वर्षीय बेटे शिवम कुमार 7 वर्षीय बेटे गोलू कुमार, 14 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी और कालिदास के 17 वर्षीय बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल  भेज दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी  गयी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि इस खबर से मैं काफी दुखी हूं। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और सुविधा मुहैया कराएगा। इसके आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *