विधान परिषद में नीतीश सरकार मुर्दाबाद, लाठीचार्ज के खिलाफ BJP के भारी हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

देश ब्रेकिंग

पटना

बिहार विधान परिषद मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में जबरदस्त हंगामा  किया गया। कार्यवाही शुरू होते ही सरकार और विपक्ष के नेता आमने-सामने आ गए गए। उपसभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने जैसे ही सदन की कार्यवाही कराई कि विपक्षी दल भाजपा सदस्यों ने पुलिसिया लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध करते हुए शोर मचाने लगे। लाठीचार्ज और पार्टी नेता विजय कुमार सिंह की मौत के विरोध में काला दिवस मना रहे भाजपा के सदस्य वेल में पहुंच गए और नीतीश सरकार हाय-हाय के नारे लगाने लगे।

 

सत्ता पक्ष की तरफ से नीरज कुमार ने उन्हें जवाब दिया। नीरज ने कहा कि कहा कि गुरूवार को जो लाठीचार्ज हुआ इसके लिए भाजपा खुद जिम्मेदार है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बगैर अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे  गए इसलिए पुलिस को मजबूरी में  लाठीचार्ज करना पड़ा। विधान परिषद में भारी हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। उसके बाद सभी सदस्य सदन से बाहर निकल गए।

इससे पहले शुक्रवार को विधानसभा में भी भारी हंगामा हुआ। आज मानसून सत्र का आखिरी दिन है लेकिन पाली पाली में कोई बहस या चर्चा नहीं हुई।  दरअसल गुरुवार को बीजेपी के द्वारा विधानसभा मार्च निकाला गया था।  बिहार में शिक्षक बहाली की नियमावली में बार-बार फेरबदल, बेरोजगारी, विधि व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बीजेपी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया जिसके दौरान जमकर लाठियां चलीं।  सांसद समेत कई नेता घायल हुए और एक भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इसे लेकर विधानसभा में विपक्षी सदस्य वेल में जाकर हंगामा करने लगे। अपनी कुर्सियां भी उठाकर बेल में ले जा रहे थे जिन्हें मार्शल रोक दिया और हंगामा कर रहे विधायकों को उठाकर बाहर कर दिया। विधानसभा  स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *