अधेड़ पर चढा प्यार का बुखार, प्रेमिका के कहने पर पत्नी को दी खौफनाक सजा

क्राइम ब्रेकिंग

नवादा

प्यार दीवाना होता है, प्यार अंधा होता है,लेकिन बिहार के नवादा से प्यार हत्यारा होता है,   वाली खबर आई है।  अधेड़ उम्र, शादीशुदा शख्स पर प्यार का बुखार है ऐसा चला कि उसने पत्नी को खौफनाक सजा दे दी। प्रेमिका को खुश करने के लिए  उस शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला नारदीगंज थाना खाना खाके पड़रिया गांव का है।

जानकारी के मुताबिक पड़रिया गांव निवासी उमेश चौधरी की शादी 1996 में हुई थी। पति-पत्नी का जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच एक तीसरी की एंट्री हो गई। उमेश चौधरी को अधेड़ उम्र में एक दूसरी महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच अवैध रिश्ते कायम हो गए। इसका विरोध उनकी पत्नी रेणु देवी ने किया तो तूफान आ गया। घर में कलह शुरू हो गया।

पति के अवैध संबंध का रेणु देवी ने पुरजोर विरोध किया। इसकी जानकारी उमेश चौधरी की नई प्रेमिका को लग गई। वह उमेश चौधरी से रूठ गई। उसे मनाने के लिए दिनेश चौधरी ने अपनी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उमेश फरार हो गया। उसकी प्रेमिका भी गायब है।

आरोपी फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई का एक दूसरी महिला से अवैध संबंध था। उसी के लिए बहन को मार दिया। इस मामले में नारदीगंज थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के गले पर दाग मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई उजागर होगी। उनके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस करवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *