गोरी बेटी के लिए सास को पसंद नहीं था काला दामाद, पेट्रोल डाल जला दिया; लव मैरिज किया था

क्राइम ब्रेकिंग

वैशाली

कहा जाता है कि दामाद सास के लिए बहुत प्रिय होता है। अक्सर साल अपने दामाद को बेटे से बढ़कर मानती है। लेकिन बिहार के वैशाली में इसके विपरीत एक सास ने अपने दामाद को जिंदा जला दिया। हालांकि दामाद अभी तक जीवित है लेकिन, वह 75% जल चुका है। घटना पटेढ़ी बेलसर थाना के करनेजी गांव की है। पीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।

बुरी तरह जल चुके दामाद को परिवार के अन्य लोगों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।  दामाद का नाम विकास कुमार है। वह मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री हैष सोमवार की देर रात सास ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक विकास ने लव मैरिज किया था। उसकी पत्नी निधि कुमारी गोरी है लेकिन, उसका रंग काला है। गोरी बेटी के लिए विकास अपनी सास को पसंद नहीं था।  बेटी के लव मैरिज से भी वह नाराज चल रही थी।  हमेशा इसके लिए बकझक होता रहता था।

पीड़ित विकास ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था लेकिन सास-ससुर से उसकी लड़ाई हो गई तो लौट कर घर आ गया। उसके बाद फिर सोमवार को दिन में पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया तो गया। देर रात उसके साथ या घटना हो गई। सास ने पेट्रोल छिड़ककर विकास के शरीर में आग लगा दी। उसकी चिल्लाहट सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास ने करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की बेटी नेहा से 2022 में लव मैरिज किया था। सास उर्मिला देवी को यह बात पसंद नहीं था। ऊपर से विकास का रंग काला था। जानकारी मिली है कि नेहा प्रेग्नेंट है। वह सात माह की गर्भवती है। अपने मायके में ही रह रही थी। विकास उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। विकास ने बतिया कि पत्नी को लेने उसके मां और पिता भी  साथ गए थे। उन्हें गाली-गलौज कर उन्हें लौटा दिया गया था। रात में यह घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *