22 कुंड और 52 धाराओं वाला नालंदा का राजगीर कुंड, सर्दियों में भी गर्म रहता है इसका पानी

देश ब्रेकिंग

राजगीर

नालंदा जिला धर्म, अध्यात्म और अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण फेमस है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। नालंदा स्थित राजगीर बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म के लिए खास है। यहां तीनों धर्मों से जुड़े धार्मिक स्थल हैं। हालांकि इन सबसे खास है राजगीर कुंड। यहां 22 कुंड और 52 धाराएं हैं। खास बात ये हैं कि सभी के नाम देवी-देवताओं, ऋषि-मुनि और नदियों के नाम पर रखे हैं। हालांकि इनमें से कुछ कुंडों का पानी अब सूख चुका है।

राजगीर घूमने वाले पर्यटक के लिए कुंड बेहद खास है। इसे लेकर ऐसी मान्यता है कि इसका निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक बह्मा के मानस पुत्र बसु ने यहां एक यज्ञ कराया था। इस दौरान देवी-देवताओं को एक ही कुंड में स्नान करने में जब दिक्कत होने लगी तब बह्मा ने कुंड का निर्माण कराया। इस कुंड का पानी सर्दियों के मौसम भी गर्म रहता है। जिसका तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसा माना जाता है यहां डुबकी लगाने से पुरानी बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है।

राजगीर के अन्य टूरिस्ट स्पॉट

राजगीर कुंड के अलावा यहां घूमने के लिए जू सफारी, घोड़ा कटोरा झील, स्काई ग्लासवॉक ब्रिज, बाबा सिद्धनाथ मंदिर और शांति स्तूप समेत कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। इन स्थानों पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *