रणविजय साहू प्रधान महासचिव, 18 उपाध्यक्षों की नियुक्ति, 2025 तक के लिए बिहार RJD की नई टीम घोषित

ब्रेकिंग राजनीति

पटना

राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। रणविजय साहू को आरजेडी का प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा 18 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें तनवीर हसन, सुरेश पासवान, शिवचंद्र राम, अनिल सहनी, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य नाम शामिल हैं। प्रदेश युवा राजद की कमान शशिशंकर उर्फ राजेश यादव को सौंपी गई है। रीतू जायसवाल को आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार में छात्र राजद की जिम्मेदारी गगन कुमार संभालेंगे। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की। उन्होंने जिलाध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिव के नाम भी घोषित किए। यह कार्यकारिणी 2025 तक के लिए गठित की गई है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद जगदानंद सिंह ने विधायक रणविजय साहू को प्रदेश प्रधान महासचिव की कमान सौंपी है। इसके अलावा 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व एमएलसी तनवीर हसन, पूर्व मंत्री वृषि पटेल, अशोक कुमार सिंह, शिवचंद्र राम, सुरेश पासवान, शोभा प्रकाश कुशवाहा, विनोद कुमार यादवेंदु, सिपाही महतो, विधायक अनिल सहनी, सीता शरण बिंद, मुजफ्फरपुर हुसैन, पूर्व सांसद, राजेश मांझी, विधायक भूदेव चौधरी, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार मंडल, गणेश भारती, विनोद श्रीवास्तव, लालदास राय और मधुमंजरी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विधायक मोहम्मद कामरान को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ जगदानंद सिंह ने लालू के निर्देश के बाद जिलाध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिव की भी नियुक्ति की। आरजेडी ने 47 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्ष और प्रधान महासचिव तैनात किए हैं।

आरजेडी के मुताबिक यह प्रदेश कार्यकारिणी साल 2025 तक कार्यरत रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन कराने की जिम्मेदारी इसी टीम पर रहेगी। इसके अलावा 2025 में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *