नेपाल से लायी जा रही 17 करोड़ की ड्रग्स जब्त, दो महिला तस्कर गिरफ्तार; कितना खतरनाक है कोकीन?

क्राइम ब्रेकिंग

अरिया

नेपाल से भारत लायी जा रही कोकीन की बड़ी खेप पकड़ी गई है। मामले में शामिल  मिजोरम की दो महिलाओं को नेपाल में गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद कोकीन की कीमत 17 करोड़ रुपये आंकी गयी है। नेपाल ने पूरे मामले से भारतीय दूतावास को भी अवगत करा दिया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नेपाल के प्रवक्ता सह पुलिस उपरीक्षक चक्रराज जोशी ने बताया कि कोकीन की खेप के साथ त्रिभुवन एयरपोर्ट के प्रस्थान कक्ष से नई दिल्ली जा रही एक भारतीय महिला को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर एक होटल से दूसरी भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया। इन महिलाओं के इंडिगो एयरलाइन्स के विमान से भारत जाने की तैयारी थी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को 1115 बजे के इंडिगो एयरलाइन्स के विमान से नई दिल्ली जा रही मिजोरम निवासी शेरछिप के साथ मौजूद लगेज की जांच की गयी। इसमें चार लेडीज बैग में 2.89 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं, एक होटल से भारत के मिजोरम निवासी इसथेर लल्हलिमपु के सूटकेस से 5 किलो कोकीन बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसन्धान के लिए पुलिस हिरासत मे रखा गया है।

कोकीन एक बहुत ही स्ट्रांग मादक ड्रग्स है जो मानव के दिमाग में उत्तेजना पैदा करता है। कोकीन आदमी के दिमाग को उसकी क्षमता से अधिक सक्रिय कर देता है। कभी-कभी इससे उर्जा विस्फोट जैसा एहसास होता है। इसका इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे इसके प्रभाव में आ जाता है और बार-बार वही एहसास हासिल करने के लिए उसके चक्कर में फंसता चला जाता है। कोकीन के इस्तेमाल की आदत इंसान को दिमागी और शारीरिक रूप से कमजोर कर देता है।  देश भारत में एनडीपीएस एक्ट के तहत कोकीन रखना क्या उपयोग करना दंडनीय अपराध माना गया है। इसकी पुड़िया बरामद होने पर भी व्यक्ति को सीधे जेल भेज दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *