रांची:भारत ने महिला एशियाई हाॅकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता

खेल देश ब्रेकिंग विदेश

पूर्व विजेता जापान को हराकर भारत बना चैंपियन

प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा

सहयोगी स्टाफ को डेढ़- डेढ़ लाख रूपये दिये जाने की घोषणा 

https://www.insurejoy.com/Health/best-health-insurance-plans-2.html?utm_source=NCA_Mkt&utm_medium=NEW&utm_term=NEWS&utm_campaign=Compare+Best+Health+Insurance+Plans” target=”_blank

रांची:

भारत ने महिला एशियाई हाॅकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया है। झारखंड की राजधानी रांची में खेले गये फाइनल मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने पूर्व विजेता जापान को चार शून्य से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। विजेता टीम की खिलाड़ी संगीता कुमारी, नेहा, लालरेम्सियामी और वंदना कटारिया ने गोल करके भारतीय टीम को जीत दिलाई। यह भारत का दूसरा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। झारखंड की संगीता कुमारी को इमर्जिग प्लेयर और सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया। हाॅकी इंडिया ने भारतीय टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रूपये और सहयोगी स्टाफ को डेढ़- डेढ़ लाख रूपये दिये जाने की घोषणा की है। इससे पहले तीसरे स्‍थान के लिए हुए मैच में चीन ने दक्षिण कोरिया को 2.1 से हराया।

https://www.insurejoy.com/Investment/Investment-plans.html?utm_source=NCA_Mkt&utm_medium=NEW&utm_term=NEWS&utm_campaign=Investment%20Plans” target=”_blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *