हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

क्राइम ब्रेकिंग

छपरा

बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। छपरा में भोजपुरी लोकगायिका निशा उपाध्याय की जान पर आ गई। जब एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली उनके पैर में जा लगी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो अब खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक सेंदुआर गांव स्थित एक उपनयन संस्कार के दौरान हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें गोली भोजपुरी गायिका निशा के पैर को छूती हुई निकल गई। इस दौरान उनका पैर जख्मी हो गया था।

हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका को लगी गोली
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात सेंदुआर गांव में कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के श्खस ने हाथ में कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली भोजपुरी गायिका के पैर में लग गई। जिससे वे बेहोश होकर गिर गईं। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें लोगों की मदद से पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले पर जनताबाजार के प्रभारी थानाध्यक्ष नसरुद्दीन खा ने बताया कि थाने को इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई है। अभी जानकारी मिलने पर इसकी तहकीकात की जा रही है।

हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द
आपको बता दें। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। बीते 5 महीनों में ही 25 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके चलते ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिनके मुताबिक हर्ष फायरिंग में इस्तेमाल होने वाले सभी हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। साथ ही लाइसेंसधारकों की सूची तैयार कर ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाएगा।  दोबारा हथियार का लाइसेंस नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *