फ्लाइट में पैसेंजर को पड़ा दिल का दौरा, मौजूद डॉक्टर ने बचाई जान; कुछ वक्त के लिए हो गया था मेडिकली डेड

ब्रेकिंग हेल्थ

मोहाली

टोक्यो से दिल्ली की एयर इंडिया फ्लाइट के दौरान एक पैसेंजर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। 57 साल का यह पैसेंजर डायबिटीज का पेशेंट था। खुशकिस्मती से उसी फ्लाइट में एक डॉक्टर मौजूद थे। इसके बाद तत्काल उस मरीज को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई, जिससे उसकी जान बच गई। फ्लाइट में मौजूद इस डॉक्टर का नाम है डॉक्टर दीपक पुरी जो कि मोहाली के सीनियर कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं।

कुछ वक्त के लिए मेडिकली डेड
डॉक्टर दीपक पुरी टोक्यो से दो दिवसीय कार्डियोमर्शन वर्ल्ड हार्ट कांग्रेस अटेंड करके लौट रहे थे। डॉक्टर पुरी ने जैसे ही देखा कि पैसेंजर को कार्डियक अरेस्ट हुआ है वह उसकी मदद के लिए दौड़े। इसके बाद फ्लाइट क्रू की मदद से डॉक्टर ने उसे सीपीआर दिया। तब कहीं जाकर मरीज की हालत में सुधार हुआ। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक डॉक्टर पुरी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के चलते वह पैसेंजर कुछ वक्त के लिए मेडिकली डेड हो गया था। यहां तक कि उसकी पल्स भी नहीं मिल रही थी।

कोलकाता में लैंड हुआ विमान
जिस वक्त मरीज को कार्डियक अरेस्ट हुआ यह फ्लाइट समुद्र के ऊपर से गुजर रही थी। यहां से सबसे निकटतम एयरपोर्ट कोलकाता था जो कि करीब पांच घंटे की दूरी पर था। इसके बाद एयरलाइंस ने कोलकाता में लैंडिंग के लिए स्पेशल परमिशन मांगी। वहां से मरीज को एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि उसकी बायीं आर्टिलरी 100 परसेंट ब्लॉक थी, जिसमें स्टेन डाला गया। डॉक्टर पुरी ने बताया कि मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उसकी किडनी और ब्रेन भी  पूरी तरह से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगर उसे तत्काल डॉक्टरी मदद नहीं मिली होती तो तीन से पांच मिनट के भीतर वह ब्रेन डेड हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *