फेयरवेल पार्टी में लड़की को मारा थप्पड़, हुआ बवाल; मारपीट व फायरिंग

Uncategorized

पटना

फेयरवेल पार्टी में एक लड़की को थप्पड़ मारने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई। फायरिंग होते ही पार्टी में और आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

बताया जाता है कि सगुना खगौल रोड स्थित एक वेकेंट हॉल में एक स्कूल के 12वीं के छात्र छात्राओं को फेयरवेल पार्टी छात्रों द्वारा किया गया था। फेयरवेल पार्टी के दौरान एक लड़के ने किसी लड़की को एक थप्पड़ मार दिया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया।विवाद बढ़ने पर वह लड़का बाहर निकल गया। तभी उसका पीछा करते कुछ लड़के वेकेंट हॉल के बाहर आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

उसके बचाव में किसी लड़के ने हवाई फायरिंग कर दिया। जिसके बाद सभी भागे और वह लडका मौका देख फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची दानापुर पुलिस वेकेट हॉल के सीसीटीवी फूटेज को खंगलाने में लगी है। थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना के बाद छानबीन की जा रही है। दारोगा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लड़के की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *