बेउर जेल में बाहुबली अनंत सिंह को किससे खतरा? झड़प में 4 सिपाही घायल; रात भर खुला रहा बैरक का गेट

ब्रेकिंग क्राइम

पटना

बिहार के सबसे बड़े जेल बेउर आदर्श कारा में रविवार की सुबह कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि आरजेडी के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थक एक दूसरे गुट के कैदियों से भिड़ गए।  पूर्व आरजेडी विधायक अनंत सिंह ने जेल में अपने जान पर खतरा बताया है। बेउर जेल में पूर्व राजद विधायक राजबल्लभ यादव भी बंद हैं।  हालात पर काबू पाने की कोशिश करने के दौरान चार कक्षपाल घायल हो गए हैं। उनके साथ भी मारपीट हुई।

रविवार की सुबह अचानक बेउर जेल में कैदियों के बीच मारपीट की घटना से जेल प्रशासन की नींद उड़ गई। हालात को संभालने के लिए सायरन बजाना पड़ा। पगली घंटी बजाए जाने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना दिए जाने पर जेल के सभी पदाधिकारी दल-बल के साथ अंदर पहुंचे। प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए और इसकी छानबीन शुरू की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात अनंत सिंह  के वार्ड का दरवाजा खुला रह गया। रात भर यह गेट खुला रहा। सुबह-सुबह जैसे ही अनंत सिंह और उनके समर्थकों को जानकारी मिली कि हंगामा शुरू हो गया। अनंत सिंह ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।
फिलहाल बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि हालात अभी पूरी तरीके से सामान्य नहीं हुए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। पदाधिकारियों की टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जेल आईजी भी पहुंच गए हैं।  प्रशासन की टीम भी अपने स्तर से जांच कर रही है। जेल में कैदियों से मुलाकात पर आज पाबंदी लगाई गई है अनंत सिंह के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *