बिहार के सुपौल में एसिड अटैक, पैसों के लेन-देन के विवाद में फेंका तेजाब; 13 लोग झुलसे

क्राइम ब्रेकिंग

सुपौल

सुपौल जिले के जदिया के थाना क्षेत्र के बघैली पंचायत के रघुनाथपुर में बुधवार की सुबह 11 बजे दो पक्षों के बीच विवाद में तेजाब हमले में 13 लोग घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के चेहरे, छाती और हाथ तेजाब से झुलस गए हैं।

एसिड का उपयोग दो चचेरे भाई प्रभाष कुमार और तरुण कुमार के बीच पैसे को लेकर लेन-देन के विवाद के कारण हुआ। दोनों कमाने के उद्देश्य से तमिलनाडु में रहते हैं।  पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए करुण कुमार और कार्तिक यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।  बताया जाता है तमिलनाडु से ही दोनों के बीच विवाद था। बुधवार की सुबह भी प्रभाष और तरुण के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि प्रभाष और उसके छोटे भाई विभाष कुमार ने घर से एसिड निकाल कर तरुण पर फेंक दी। बीच-बचाव करने आए अरुण, करुण, तारानंद यादव, महारानी देवी, रूनीता देवी, याहा देवी, सजनी कुमारी, गौरव और प्रियंका कुमारी पर भी एसिड फेंकी गयी। इससे सभी लोग घायल हो गए।

वहीं पहले पक्ष की ओर से फेंके गए एसिड से दूसरे पक्ष के कार्तिक यादव, प्रभाष कुमार और सुलेखा देवी भी घायल हो गए। घटना के बाद प्रभाष का भाई विभाष  मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि पूर्व में निर्मली में भी आपसी विवाद में तेजाब से हमला हुआ था।  थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।मामले की पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *