सहरसाः दो भागों में बंट गयी मालगाड़ी, मची अफरातफरी, जानें घटना की वजह

सहरसा
बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर है। यह खबर ट्रेन दुर्घटना की है। सहरसा में एक मालगाड़ी टूटकर दो भाग में बंट गयी। घटना सहरसा शहर के झपड़ा टोला फाटक संख्या 106 के पास हुई। जैसे ही रेल फाटककर्मी और स्थानीय लोगों ने देखा कि अफरातफरी मच गयी। मालगाड़ी के दो भागों में बंट जाने का कारण कपलिंग खुलना बताया जा रहा है।
जानकारी मिल रही है कि मधेपुरा से माल अनलोड कर ट्रेन वापस सहरसा की तरफ लौट रही थी। इसी दौरान झपड़ा टोला के पास कपलिंग खुल जाने से गाड़ी दो भागों में बंट गयी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। ट्रेन
फाटक के बीचोंबीच करीब एक घंटे तक फंसी रही। गाड़ी के फंसने की वजह से काफी देरतक यातायात बाधित रहा।




