पटना में महिला की निर्मम हत्या, बिजली के तार से हाथ-पैर बांधा, ईंट-पत्थर से कुचलकर मार डाला

पटना
बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सुल्तानगंज थाना इलाके के टिकिया चाईं टोला में एक महिला के हाथ-पैर को बिजली के तार से बांधने के बाद ईंट और पत्थर से कुचलकर मार दिया गया।
संपत्ति विवाद को लेकर महिला के भैसुर व अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
घटना के बारे में सुल्तानगंज थाने की पुलिस ने बताया कि विधवा महिला पिंकी देवी की जमीन हड़पने के लिए उसके रिश्तेदारों ने ही उसकी हत्या कर दी। महिला के पति की आठ साल पहले ही मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला अकेले अपने घर में रहती थी।