भागलपुर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया में तेल के दाम स्थिर

पटना
बिहार में कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव हुआ है। भागलपुर, बेगूसराय, लखीसराय, औरंगाबाद और नवादा जिले में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए। हालांकि राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया जैसे शहरों में तेल के दाम स्थिर हैं। इन जिलों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
भागलपुर में शुक्रवार को पेट्रोल 23 और डीजल 22 रुपये महंगा हो गया। औरंगाबाद में पेट्रोल की कीमत 33 पैसे और डीजल की 31 पैसे बढ़ गई। सबसे ज्यादा लखीसराय में पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के 47 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ गए।
दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को तेल की कीमतें घटने से राहत मिली है। शुक्रवार को कटिहार, पश्चिमी चंपारण, सीवा, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, बक्सर और बांका जिले में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया।
बिहार के अलग-अलग शहरों में 1 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
अररिया 109.17 95.82
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.68 95.38
बांका 108.72 95.40
बेगूसराय 106.98 93.77
भागलपुर 108.54 95.23
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.55 95.27
दरभंगा 107.62 94.37
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.31 95.04
गोपालगंज 108.77 95.46
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.04 95.72
कटिहार 108.41 95.11
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.74 95.44
मधेपुरा 108.25 95.96
मुंगेर 109.00 95.66
मुजफ्फरपुर 108.06 94.78
नालंदा 107.65 94.42
नवादा 108.35 95.07
पटना 107.24 94.04
पूर्णिया 108.72 95.40
रोहतास 108.77 95.47
सहरसा 108.09 94.81
समस्तीपुर 107.21 93.99
सारण 107.42 94.20
सीवान 108.24 94.97
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.44 95.25
सीतामढ़ी 107.85 95.14
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.85 94.58
प. चंपारण 109.00 96.68
