चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का निधन, तबीयत बिगड़ने पर भेजा गया था दिल्ली AIIMS

पटना
चर्चित चारा घोटाले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया है। राणा डोरंडा ट्रेजरी से गवन मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे थे। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 16 मार्च को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था। लेकिन राणा की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। डॉक्टर के मुताबिक आर के राणा मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे। उनके कई अंग एक साथ खराब हो गए थे। इस वजह से उन्हें रिम्स रांची से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। कल मंगलवार को जेल की प्रक्रिया पूरी करके उन्हें एम्स में लाया गया था। दिल्ली में ही राणा ने अंतिम सांस ली।
जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद आरके राणा के बेटे उनके साथ हैं पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी चल रही है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने बीते 21 फरवरी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा सुनाई थी। उपर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। आर के राणा बिहार के खगड़िया से सांसद रहे थे।