लॉ के फैकल्टी डॉ रण विजय कुमार सेवानिवृत्त।

पटना
कालेज आफ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइंस पटना के लॉ संकाय के सदस्य डॉ. रण विजय मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल प्रो तपन कुमार शान्डिल्य ने लॉ फैकल्टी के विकास में डॉ. रण विजय के योगदान की चर्चा की। मौके पर लॉ फैकल्टी के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंहा, शिक्षक संघ के सचिव डॉ. ए. के. भास्कर, शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार और प्रशाखा पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, ने अपने संबोधन में डॉ रण विजय को अवकाश के बाद स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा डॉ. मनोज कुमार, डॉ. के बी पद्मदेव, डॉ संतोष कुमार,और संजीव तिवारी समेत अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।