नशे में बाप ने बेटे को मार दी गोली, होश आया तो मरा देख किया ये काम

छपरा
बिहार में शराबबंदी के बाद एक प्रचलित कहावत काफी चर्चा मे है- “नशा पीने वाले का नाश कर देता है।” सारण जिले के छपरा में यह कहावत सच साबित हो गई जब एक बेटे बाप ने नशे की हालत में घर में सो रहे अपने बेटे की जान ले ली। नशेड़ी बाप ने बेटे के सिर में बिस्तर पर ही गोली मार दी जिससे बेटे ने मौके पर ही छटपटा छटपटा कर दम तोड़ दिया। नशा टूटने के बाद जब उसे अपनी करतूत का एहसास हुआ तो सीधे थाने चला गया और बेटे की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए हत्यारे बाप ने सरेंडर कर दिया। घटना नगरा थाना के अफौर की है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सोनु कुमार क रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता बनारस साह उर्फ नागेंद्र साह के पास से एक देशी कट्टा और तीन खाली कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक सोनु भक्ति भाव वाला लड़का था। बीती रात वह बाबा महेंद्र नाथ मंदिर में पूजा करके घर लौटा था और सो रहा था जब पिता ने उसे गोली मारी।
बेटे को गोली मारने के बाद पिता बनारस साह मौके से फरार हो गया। लेकिन गोली चलने की आस पड़ोस के घरों में सुनी गयी। उसके परिवार के चचेरे भाई, चाचा आदि दौड़कर आए। देखा कि सोनू के के सर में गोली लगी है। आरोपी ने उसके ललाट में गोली मारी थी। सोनू वहीं छटपटा कर ठंडा पड़ गया था। फिर भी उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चचेरे भाई अनुज ने बताया कि वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसपर परिवार की जिम्मेदारी भी थी। पिता बनारस दास ताड़ी की दुकान चलाता है। वह बेचता भी और जमकर पीता भी है।
शुक्रवार को होश में आने के बाद आरोपी बनारस दास सीधे थाने चला गया। उसने खुद बताया कि बेटे की गोली मारकर हत्या कर दिया है। पुलिस ने उसे तत्काल लॉकअप में बंद किया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा और तीन खाली गोलियां बरामद की गईं।
पुलिस का कहना है कि बनारस साह ने हत्या की नीयत से ही सोनू को गोली मारी। क्योंकि उसने ललाट के ठीक बीच में फिल्मी अंदाज में गोली मारी। पुलिस उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।