Monday, October 2, 2023
HomeLiteratureपटना:लायंस क्लब ऑफ पाटलीपुत्रा आदर्श,पटना एंथेम-पटना प्रियदर्शी दिवा की नई कार्यकारिणी का...

पटना:लायंस क्लब ऑफ पाटलीपुत्रा आदर्श,पटना एंथेम-पटना प्रियदर्शी दिवा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

पटना:

लायंस क्लब ऑफ पाटलीपुत्रा आदर्श,पटना एंथेम एवं पटना प्रियदर्शी दिवा के सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी पटना में आयोजित किया गया।जिसमें सत्र 2023-24 के लिए तीनों क्लबों के अध्यक्ष- लॉ कृष्णा कुमार सोनी,लॉयन नुपूर सहाय एवं लॉयन अनु गॉंधी,सचिव- शिखा सिन्हा,लॉयन निलू सिंह एवं लॉयन अनामिका कुमारी,कोषाध्यक्ष-लॉयन सीमा सिंह,लॉयन माधवी वल्लभ एवं लॉयन भारती रॉय एवं तमाम पदाधिकारियो को पी.डी.जी.लॉ अनुपम सिंघानिया ने शपथ दिलाई।वहीं क्लब में नये सदस्यों को पी.डी.जी. लॉ नन्दा गर्ग ने शपथ दिलाई।

तीनों क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने अपने-अपने क्लबों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला वहीं इस सत्र में क्लब द्वारा समाज के अन्तिम पंक्ति में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए कार्यक्रम करने एवं उनके विकास में सहभागी बनने पर जोर दिया।उन्होंने महिलाओं और बच्चों के शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए अभियान चलाकर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।साथ ही क्लब द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए सदस्यों को और पूरे सत्र में जिन्होंने किसी न किसी रूप से सहयोग प्रदान किया उन्हें धन्यवाद दिया एवं उनके सफल भविष्य की कामना भी की।

समारोह में मुख्य अतिथि जिलापाल लॉ विनोद अग्रवाल,विशिष्ठ अतिथि उपजिलापाल-1 लॉयन गणवंत मल्लिक एवं उपजिलापाल-2 लॉयन प्रदीप खेतान और कई पूर्व जिलापाल के साथ अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा नई कमिटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान बिहार के मशहूर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रोहित सिंह ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े