Sunday, September 24, 2023
Homeदेशश्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता को कैट बिहार ने प्रदेश महासचिव नियुक्त किया...

श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता को कैट बिहार ने प्रदेश महासचिव नियुक्त किया – अशोक

पटना

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमल नोपानी जी व कैट राष्ट्रीय सचिव डा रमेश गांधी जी की सहमति और वर्तमान चेयरमैन श्री राजेश गुप्ता जी के परामर्श कर पटना के पुराने समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता जी को कैट बिहार का महासचिव नियुक्त किया गया है।
इस पद पर पहले कैट राष्ट्रीय सचिव डा रमेश गांधी थे जो उनके राष्ट्रीय कमेटी में जाने से यह पद रिक्त था।
श्री दुर्गा प्रसाद गुप्ता के जुड़ने से संगठन को और मजबूती प्रदान होंगी।
श्री गुप्ता काफी समय से समाजसेवा के साथ साथ राजनीति से भी जुड़े हुए हैं यह पटना से एक राजनीतिक दल के तरफ़ से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
इनको बधाई देने वालों में से कैट बिहार उपाध्यक्ष अनन्त अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार नंदन, महिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि अरोड़ा,पटना महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू, उपाध्यक्ष श्रीमती इंदू अग्रवाल, प्रवक्ता मो नवाज़ शरीफ़, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रवक्ता मनोज कुमार निराला , संयुक्त महासचिव आर सी मल्होत्रा, सचिव दिलीप कुमार आदि लोगों ने बधाई दी।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े