Monday, October 2, 2023
Homeदेशबिहार के 19 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, आज और कल बारिश...

बिहार के 19 जिलों में वज्रपात का अलर्ट, आज और कल बारिश के आसार

पटना

बिहार  में अभी दो दिनों तक बारिश की छिटपुट स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान राज्य के कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित 19 जिलों में सोमवार को वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से बचने की सलाह दी है। किसानों को  विशेष तौर पर सावधान रहने की जरूरत है।

पटना में भी सोमवार को आंशिक से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही जिले में एक दो जगहों पर वज्रपात की आशंका है। अभी एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा व आसपास में बना हुआ है। मानसून ट्रफ गंगानगर, नरनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

रविवार की सुबह तक गया व इसके आसपास भारी बारिश हुई है। अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य भर में सर्वाधिक बारिश गया के शेरघाटी में 107.2 मिमी, रघुनाथपुर 60 मिमी, औरंगाबाद 50 मिमी, बांकेबाजार 48.8, जीरादेई 47 मिमी, ओबरा 42.2 मिमी बारिश हुई। पटना में रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास आंशिक बारिश हुई।

अचानक बादलों का बसेरा राजधानी के आसमान में रविवार को हुआ। स्थानीय सिस्टम के सपोर्ट से कुछ इलाके में 15 से 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। पटना एयरपोर्ट पर 6.4 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश से पटना सहित राज्य के 16 जिलों में अधिकतम तापमान नीचे आया है। पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। दोपहर में हुई बारिश से उमस और गर्मी से निजात मिली है।

सोमवार को भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। 18 जुलाई से पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच बताया गया है कि आज और कल राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

पटना 32.9 डिग्री

गया 34.0 डिग्री

भागलपुर 34.5 डिग्री

पूर्णिया 33.5 डिग्री

अन्य खबरे

यह भी पढ़े