Monday, October 2, 2023
Homeदेशरिटायर्ड शिक्षकों को रोजगार देगी नीतीश सरकार, साधन सेवी के 1611 पदों...

रिटायर्ड शिक्षकों को रोजगार देगी नीतीश सरकार, साधन सेवी के 1611 पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द; सैलरी भी तय

पटना

नीतीश सरकार बिहार के रिटायर्ड शिक्षकों को फिर से रोजगार देने का मौका लेकर आई है। राज्य के सभी प्रखंडों में तीन-तीन प्रखंड साधन सेवी की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन प्रखंड साधन सेवी के रूप में किया जाएगा। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में कुल 1611 पदों पर इनकी तैनाती होगी। साधन सेवी के रूप में चयनित रिटायर्ड शिक्षकों के लिए सैलरी भी तय कर ली गई है।

इनके चयन के लिए जिला स्तर पर 15 दिनों के अंदर विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर चयन समिति का गठन 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। समिति की बैठक 24 से 31 जुलाई के बीच होगी। चयनित को 20 हजार रुपये महीना नियत वेतन दिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी चयन समिति के अध्यक्ष होंगे। 534 प्रखंड और तीन शहरी संसाधन केंद्र समेत कुल 537 संसाधनों के लिए 1611 प्रखंड साधन सेवी का चयन किया जाएगा।

साधन सेवी का क्या काम होता है?
राज्य के हर एक प्रखंड में मौजूद प्राथमिक या प्रारंभिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों के कार्यों का पर्यवेक्षण, मॉनिटरिंग और सहयोग प्रदान करने के लिए साधन सेवी को नियुक्त किया जाता है। हर प्रखंड पर तीन साधन सेवी होते हैं। इन्हें विशेषज्ञों का एक समूह माना जाता है, जो आवश्यकतानुसार शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण देते हैं।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े