Monday, October 2, 2023
Homeब्रेकिंगमनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीजेपी नेता मुंगेर से गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीजेपी नेता मुंगेर से गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप; बिहार में ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंगेर

ओडिशा पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले से बीजेपी नेता बीएम अमरेश को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। नौवागढ़ी महेशपुर निवासी बीएम अमरेश को बुधवार की रात ओडिशा पुलिस ने मुंगेर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की है। बीएम अमरेश ओडिशा में डेढ़ करोड़ ठगी का आरोपित है।

बताया जा रहा है कि दोनों राज्यों की संयुक्त टीम बुधवार की रात एक साथ पहुंची और आरोपी नेता को गिरफ्तार किया। ओडिशा से आई पुलिस की टीम मेडिकल जांच कराने के बाद भाजपा नेता को कोर्ट में पेश करेगी। इसके बाद अपने साथ ओडिशा ले जाएगी। बीएम अमरेश बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े