Saturday, June 10, 2023
Homeदेशतिहाड़ जेल में 99 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला, DG संजय बेनीवाल...

तिहाड़ जेल में 99 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला, DG संजय बेनीवाल ने दिए आदेश

नई दिल्ली

दिल्ली में 99 जेल अधिकारियों का 12 मई को तबादला कर दिया गया है। यह आदेश महानिदेशक (कारागार) संजय बेनीवाल ने जारी किया है।  बता दें कि तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तबादले हुए। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अधीक्षक, उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और वार्डर शामिल हैं। इन्हें दिल्ली की अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर किया गया है।  आदेश में कहा गया है कि तबादले “कैदियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने” के लिए किए जा रहे हैं।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े