Saturday, June 10, 2023
Homeदेशपटना का पारा 40 के पार, 4 जिलों में चली लू; जानिए...

पटना का पारा 40 के पार, 4 जिलों में चली लू; जानिए अगले 5 दिनों का वेदर अपडेट

पटना

पटना सहित प्रदेश के 11 जिलों का अधिकतम तापमान सोमवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं पूर्णिया, शेखपुरा, खगड़िया और बांका में लू चली। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका रहा। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई से पटना के अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बाद लू की स्थिति बन सकती है। वहीं रविवार के मुकाबले सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना है। इसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है। अगले 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य के अनेक स्थानों पर अगले दो दिनों के दौरान सतही हवा की गति दिन के सामान्य से 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं झोंके के साथ हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े