Saturday, June 10, 2023
Homeक्राइमफूल तोड़ने पर महिला की हत्या, पेट में मुक्का मारकर ले ली...

फूल तोड़ने पर महिला की हत्या, पेट में मुक्का मारकर ले ली जान

अररिया

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के छतियौना पंचायत स्थित वार्ड-7  में महज फूल तोड़ने को लेकर पैदा हुए विवाद में 42 साल की महिला के पेट में  मुक्का मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान समतोलिया देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के पति गिरानंद ऋषिदेव ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

फूल तोड़ने पर महिला की हत्या
मृतका के पति गिरानंद ऋषिदेव ने बताया कि शनिवार की देर शाम  वो अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी बीच पड़ोस के सुरेश ऋषिदेव की पत्नी पिंकी देवी  दरवाजे पर आकर  फूल तोड़ने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगी। दरअसल पिंकी देवी ने अपने दरवाजे पर फूल लगाए थे। किसी ने फूल  तोड़ लिया था। इससे वह गुस्से में थी। उनका आरोप था कि फूल समतोलिया देवी ने तोड़ा है। गाली-गलौज करने से समतोलिया देवी ने जब मना किया तो पिंकी देवी ने समतोलिया देवी के पेट में जोरदार मुक्का  मार दिया। इससे वह तड़पकर दरवाजे पर ही गिर गयी। गिरानंद ने बताया कि जब वो बाहर आये तब तक समतोलिया देवी की मौत हो चुकी थी।

आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज
जिसके बाद घटना की जानकारी रानीगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की मृतका के पति के बयान पर पिंकी देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े