Saturday, June 10, 2023
Homeक्राइमपूर्णिया में मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर खलिहान में किसान की गोली...

पूर्णिया में मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर खलिहान में किसान की गोली मारकर हत्या

पूर्णिया

पूर्णिया जिले के  टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बैरमा बहियार दियारा में बदमाशों ने रविवार को रंगदारी का विरोध करने पर किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक राजेश यादव (43) बेरिया गांव का निवासी था। मृतक के भाई विजय कुमार यादव के फर्द बयान पर पुलिस ने नौ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

बयान में उसने कहा कि बैरमा बहियार स्थित अपने खेत में मकई का भुट्टा छीलने के क्रम में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने आकर कहा कि अगर फसल काट कर घर ले जाना है तो रंगदारी देनी होगी। मृतक के द्वारा रंगदारी नहीं देने की बात सुनते ही अपराधी आग बबूला हो गया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही खेत में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आसपास के लोग को खेत की तरफ आते देख अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल किसान राजेश यादव को रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि फर्द बयान पर नौ के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
अन्य खबरे

यह भी पढ़े