Saturday, June 10, 2023
Homeक्राइमप्रेमी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या! तालाब में मिला...

प्रेमी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या! तालाब में मिला शव, परिजनों के आरोप से सन्न रह गए लोग

मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक तालाब से एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। और मृतक की पहचान बघनगरी गांव के निवासी के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की हत्या उसी की पत्नी ने कराई है। वो भी अपने प्रेमी के लिए। ग्रामीणों का आरोप है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहा है। जिसका कारण महिला का प्रेम प्रसंग है। जिसके चलते मृतक की पत्नी ने अपनी प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। और फिर हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव के युवक से था प्रेम प्रसंग
जानकारी के मुताबिक बीते की सालों से मृतक सहजाद अपने ससुराल में रहा था। और पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चलने के बाद से उसका अक्सर विवाद होता था। और इसी के चलते पत्नी ने ही अपने शौहर की हत्या की साजिश रच डाली। पति प्रेमी के साथ अवैध संबंधों का विरोध करता था। जिसके चलते महिला ने उसे ही रास्ते से हटा दिया।

20 साल पहले हुई थी शादी
मृतक के परिजनों के मुताबिक सहजाद की शादी 20 साल पहले रेहाना से हुई थी। दोनों मजदूरी का काम करते हैं। मृतक सहजाद बढ़ई का काम करता है। फिलहला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि हमें सुबह पता चला कि एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या कर के शव को पानी में डाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन मृतक शख्स की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगा रहे। सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े