Saturday, June 10, 2023
Homeब्रेकिंगबिहार की जनता उलटा करने वाले को सीधा कर देगी, तेजस्वी के...

बिहार की जनता उलटा करने वाले को सीधा कर देगी, तेजस्वी के निशाने पर अमित शाह

पटना

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर बरसे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता है, उलटा लटकाने वाले को सीधा कर देगी। बिहार बुद्ध और महावीर की धरती है। यहां लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार भी रहते हैं। ऐसे में किसी भी दंगाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के लोगों ने त्योहारों के पवित्र महीने में साजिश की है। लेकिन किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार पूरे मामले को काफी गंभीरता से देख रही है। लगातार बिहार को टारगेट किया जा रहा है। पहले बिहार के लोगों को तमिलनाडु के लोगों से लड़ाने का प्रयास किये जिसमें असफल होने पर दंगा कराने का काम किया गया।
डिप्टी  सीएम ने कहा कि रामनवमी में 118 जगह शोभा यात्रा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गयी। सासाराम और बिहारशरीफ में दंगा भरकाने का प्रयास किया गया। फिलहाल प्रशासन कार्रवाई कर रही है। जो भी इसमें संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सत्ता रहे या ना रहे, लेकिन अमन-चैन व सद्भाव कायम रहेगा। चाहे इसके कुछ करना पड़े करेंगे। पूर्णिया की रैली के बाद लोग बौखलाए हैं। बिहार के लोग समझदार है सब समझ रहे हैं। कुछ लोग गुजरात से आते हैं और अलग-अलग प्रवचन देते हैं।
उन्होंने आम लोगों से भाजपा के फेर में नहीं पड़ने की अपील की। कहा कि ये लोग असल मुद्दों से ध्यान भटका रहे हैं। अमित शाह को बताना चाहिए था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं। इस पर किसी तरह की बात नहीं की।
अन्य खबरे

यह भी पढ़े