Wednesday, March 22, 2023
Homeदेशतमिलनाडु में बिहारियों पर हमले और दो मौत की क्या है सच्चाई...

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले और दो मौत की क्या है सच्चाई ? पुलिस ने दिया चौंकाने वाला बयान

पटना

तमिलनाडु में हुए बिहारियों पर हमले को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस मुख्यालय में एआईजी किम ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि तमिलनाडु के पुलिस प्रमुख के साथ इस घटना पर बात हुई है। वहां के डीजीपी ने इस घटना का खंडन किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों वीडियो पुराना है। पहले वाले वीडियो में बिहार के एक मजदूर पर झारखंड के दूसरे मजदूर ने हमला कर दिया था। दूसरा मामला कोयम्बटूर के स्थानीय निवासियों से जुड़ा है। इस तरह के मामले से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल करके अफवाह फैलाये जा रहे हैं।

बता दें गुरुवार को मीडिया में तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हुए हमले की खबर सामने आने के बाद सूबे की सियासत गर्मा गई। बिहार विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी गुरुवार को यह मामला गूंजा। इस मामले पर नीतीश सरकार एक्शन में आ गई है। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है। तमिलनाडु सरकार से जानकारी मांगी गई है। किसी भी बिहारी के साथ दूसरे राज्य में अपमान नहीं सहा जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तमिलनाडु के अधिकारियों से बात कर बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को बिहारी मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े