Wednesday, March 22, 2023
HomeUncategorizedजनेऊ संस्कार में मुसीबत का ऑर्केस्ट्रा, मनबढ़ु ने कर दी फायरिंग; बच्चा...

जनेऊ संस्कार में मुसीबत का ऑर्केस्ट्रा, मनबढ़ु ने कर दी फायरिंग; बच्चा समेत तीन जख्मी

बेगूसराय

बेगूसराय में एक जनेऊ में ऑर्केस्ट्रा मुसीबत बन गई। गीत-संगीत के दौरान  फायरिंग में तीन बच्चे घायल हो गये। इनमें एक की हालत गंभीर बतायी गयी। जबकि दो बच्चे  मामूली रूप से जख्मी थे जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह घटना बेगूसराय जिले  नावकोठी थाना अंतर्गत पहसारा गांव की है। थानाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि घायलों में से एक बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत नन्दन सदा के पिता सुनील सदा ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है। उसने बताया कि पहसारा के गुड्डू सिंह के यहां यज्ञोपवीत संस्कार हो रहा था। इसमें ऑर्केस्ट्रा पर कुछ बच्चे व युवक नाच रहे थे। कुछ देख भी रहे थे। उसने कहा कि उसका पुत्र नन्दन सदा भी देख रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चली। तीन लोगों के जख्मी होने से अफरा-तफरी मच लगी।

सुनील सदा ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चलाने का आरोप लगा। उसकी पहचान पहसारा के टुन्नी सिंह के रूप में हनी है। कहा कि गीत पर बच्चे डांस कर रहे थे तभी टुन्नी सिंह गोली चलाने लगे। उसने कहा कि कई गोली चलायी गई। एक हवाई फायर किया और उसके बाद ऐसे चलाया  कि उसके छह वर्षीय पुत्र नंदन सदा के चेहरे पर बारुद और छर्री लग गई। उनका बेटा जख्मी हो गया।घटना में रामाकांत सिंह का पुत्र कन्हैया, मटिहानी थाना के सिहमा निवासी सुनील सिंह के पुत्र सूरज के भी मामूली जख्मी होने की बात ग्रामीणों ने बताया।

इस मामले में नावकोठी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि घायल के परिजन का बयान लिया जा रहा है। उनके बयान पर  मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े