खगड़िया के सन्हौली दुर्गा स्थान मंदिर में महाआरती का आयोजन
धर्मवीर सिंह/खगड़िया
खगड़िया जिले के प्रसिद्ध श्री सन्हौली दुर्गा स्थान मंदिर में हजारो श्रद्धालुओं ने संध्या में आयोजित महाआरती में भाग लिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश स्थापना से लेकर नवमी तक महाआरती का आयोजन किया गया है, इस महाआरती का आयोजन 2015 से सन्हौली दुर्गा स्थान के पूजा कमिटी के सदस्यों एवं सन्हौली दुर्गा स्थान ट्रस्ट कमिटी के सहयोग से शुरुआत किया गया था। इस महाआरती में दूर दूर से श्रद्धालू आते है और इसमें शामिल होते हैं। पांचवी पूजा में बुद्धिमता, ज्ञान की देवी माँ स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। पूजा कमिटी के सभी सदस्य पहली पूजा से ही अपना बहुमूल्य समय 24 घंटे मंदिर में देते है।